पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ… फास्टरपुर शाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम

(मुंगेली)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्राचार्य डॉ. श्रीमति पूर्णिमा मिश्रा के निर्देशन तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र के मार्गदर्शन में किया गया।वृक्षारोपण में विद्यालय सदस्य श्री नरेंद्र जायसवाल सहित स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। श्री जायसवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरक बताया।इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता श्री अमृत प्रसाद बंजारा, श्रीमति माहेश्वरी साहू, श्रीमति नीलिमा किरण मिंज, श्री धन सिंह, श्री झरोखा लाल मिरी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र ने सभी विद्यार्थियों और उपस्थित जनों को स्वच्छता और हरियाली का संदेश देते हुए प्रेरणादायी नारों के माध्यम से वृक्षारोपण का महत्व बताया—“स्वच्छता से बनेगा देश महान, वृक्ष लगाएंगे हर इंसान।”
“पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, स्वच्छता का संदेश फैलाओ।”
“हरा-भरा होगा जब पर्यावरण, तभी सजेगा स्वच्छ भारत का दर्शन।”कार्यक्रम के अंत में डॉ. मिश्र ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया और विद्यालय परिवार को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अभियान में सतत रूप से जुड़ने का संदेश दिया।





