मुंगेली
यूरिया खाद वितरण के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी की स्थिति एसपी भोजराम पटेल ने खुद संभाला मोर्चा, किसानों से धैर्य रखने की अपील

मुंगेली ✍️। उपज मंडी में शुक्रवार को यूरिया खाद वितरण के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने खुद मोर्चा संभालते हुए किसानों को शांत कराया और कहा कि यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
एसपी पटेल ने बताया कि अब ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की बजाय टोकन प्रणाली लागू की गई है। इससे सभी किसानों को क्रमवार खाद मिलेगा और किसी को असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने किसानों से प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और सुचारू वितरण से खरीफ फसल की बुआई सुगमता से हो सकेगी।
Advertisement






