*ठाकुर राम सिंह की रिहाई को लेकर राजपूत क्षत्रिय समाज ने मुंगेली कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन और जल्द रिहाई की मांग की।*

मुंगेली- राजपूत क्षत्रिय समाज प.क्र.3738 तखतपुर-मुंगेली परीक्षेत्र से समाज के लोगों ने मंगलवार को मुंगेली कलेक्टर को ठाकुर राम सिंह की जल्द रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधीश को यह अवगत कराया गया कि ठाकुर राम सिंह हमेशा गौ रक्षक का नेक कार्य और अवैध धर्मांतरण के विरोध करते आ रहे हैं, जिसकी वजह से वह कुछ लोगों के टार्गेट में चल रहे थे। इस बात का द्वेष रखते हुए उन पर बिल्हा थाना में झूठी एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इस द्वेषपूर्ण कार्यवाही से गौ रक्षक और हिंदू समाज, राजपूत समाज में जमकर आक्रोश है। झूठे अपराध में एससी/एसटी एक्ट के तहत की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही को रोके जाने के विषय में मंगलवार को राजपूत क्षत्रिय समाज प.क्र 3738 ने मुंगेली जिलाधीश को मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द ठाकुर राम सिंह की रिहाई की मांग की है।
केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत ने कहा ठाकुर राम सिंह हमेशा गौ रक्षक और अवैध धर्मांतरण की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और उनके खिलाफ षड्यंत्र करते हुए झूठी शिकायत पर कार्यवाही की गई है, जिससे हिंदू समाज में आक्रोश है, उन्होंने राम सिंह के शीघ्र रिहाई हेतु अल्टीमेटम दिया है अन्यथा प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदा सिंह राजपूत ने कहा आखिर धर्म रक्षा करना गौ रक्षा धर्मांतरण होने से रोकना सनातन के लिए आगे रहना क्या अपराध है, वहीं पार्षद कोमल सिंह ठाकुर ने बताया ठाकुर राम सिंह सनातन धर्म गौ रक्षा धर्मांतरण होने , गौ तस्करी बचाने के लिए निरंतर वर्षों से निस्वार्थ काम कर रहे है सनातनी योद्धा राम सिंह ठाकुर को टारगेट करके झूठी केस में फसाया गया है।
इस अवसर पर राजपूत क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत, क्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदा सिंह राजपूत, केन्द्रीय महासचिव लखन सिंह राजपूत, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष तोप सिंह तोमर, निर्वतमान केन्द्रीय मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत, कोमल सिंह ठाकुर (पार्षद), मनहरण सिंह, हुकुम सिंह, संतु सिंह, नारायण सिंह राजपूत (सरपंच), संजय सिंह राजपूत (सरपंच), सुरेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह,पंकज सिंह, रविराज सिंह, नरेंद्र सिंह, टेक सिंह, सूरज सिंह, चिम्मन सिंह, माखन सिंह, बहादुर सिंह, क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी रवि सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में राजपूत क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहें।





