मुंगेली

संस्कृत का मनुष्य के जीवन पर महत्व


  • मुंगेली ✍️आज दिनांक 6 8.2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर में संस्कृत सप्ताह का कार्यक्रम मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हुए , कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जिसमें संस्था प्राचार्य डॉ श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा जी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के आदेशानुसार संस्कृत सप्ताह 06/08/25से 12/08/25 तक कार्यक्रम मनाने की घोषणा भी की जिसमे सभी बच्चो को सम्मिलित होने को भी कहा गया और सभी बच्चे सहभागी बने ।

और बहुत ही सरल ढंग से बच्चों को समझाएं और बच्चों को आशिर्वाद देते हुए। ग्राम प्रतिष्ठित पालक भी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में समस्त स्टाफ भी शामिल हुए डॉ रामबाबू मिश्र जी ने कहा कि–
संस्कृत का मनुष्य के जीवन पर महत्व बताए।
संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता की मूल आधारशिला है। यह मनुष्य के जीवन को नैतिकता, शुद्धता और संस्कारों से समृद्ध बनाती है। संस्कृत के माध्यम से हम वेद, उपनिषद, गीता जैसे ग्रंथों का ज्ञान प्राप्त कर आत्मविकास कर सकते हैं। इसके मंत्र और श्लोक मानसिक शांति, ध्यान और एकाग्रता में सहायक होते हैं। इसलिए संस्कृत का अभ्यास मनुष्य को एक श्रेष्ठ, संतुलित और ज्ञानयुक्त जीवन की ओर ले जाता है। अंत डॉ रामबाबू मिश्र जी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।।
।।जयतु छत्तीसगढ़ जयतु भरतम्।।🙏🏻💐🌻🚩


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!