मुंगेली

शा उ मा विद्यालय-करही में शाला प्रवेशोत्सव व न्यौता भोज का आयोजन धूमधाम से किया गया…


खबरदार न्यूज़ ✍🏻मुंगेली ..शासन के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में नया शिक्षा सत्र की शुरुआत की गई इस अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव मुंगेली विकासखंड के ग्राम करही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार जी , विशिष्ट अतिथि द्वय श्रीमती मेनका प्रधान जी (एडिसनल कलेक्टर) एवं जनभागीदारी एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष डॉ आशुतोष पांडेय जी, ग्राम सरपंच आंनद राम महिलांग जी, जनभागीदारी और शालाविकास समिति के सदस्य सुरेंद्र पांडेय जी, सुधीर मिश्रा जी, संतोष यादव जी (पूर्व सरपंच), कन्हैया दास मानिकपुरी जी, रजक जी एवं प्राचार्य जे एस ध्रुव व सभी अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य महोदय जी के द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया। स्कूल के प्राचार्य, प्रधान पाठक व व्याख्याताओ/शिक्षकों के द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत सम्मान किया गया तत्पश्चात अतिथियों के कर कमलों से सभी नव-प्रवेशी स्कूलों बच्चों को तिलक लगाकर पुस्तक वितरण कर मुँह मीठा करा कर शाला प्रवेश दिया गया। शाला में प्रथम स्थान प्राप्त 10वीं/12वीं के बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। रामकमल सिंह परिहार जी के द्वारा बतलाया गया कि आप सभी बच्चे हमारे अनमोल धरोहर है मन लगाकर शिक्षा अध्ययन करें आप लोगों की सुविधा में छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के द्वारा किसी प्रकार की कमी नहीं की जा रही है हमारे विद्यार्थी बहुत ही होनहार बुद्धिमता का परिचय देते हैं ।जनपद पंचायत के सभापति पवन पांडेय जी के द्वारा भी बच्चों कोबतलाया कि कुछ समय पहले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को हीन भावना से देखा जाता था लेकिन अब विज्ञान का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का क्षेत्र हो चाहे वह तकनीकी का क्षेत्र हो आज देश-विदेश में भी हमारे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अपना परचम लहरा रहे हैं अतः आप सभी मन लगाकर अध्ययन करें। एडिसनल कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान जी के द्वारा नव प्रवेशी विद्यार्थियों को कापी पेन वितरित किया व ग्राम प्रधान के द्वारा 8वी में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। *शाला में न्यौता भोज का आयोजन भी किया गया जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों व विद्यार्थियों के द्वारा न्यौता भोज किया गया* इस कार्यक्रम में बी ई ओ श्रीमती मंडलोई मैडम जी भी उपस्थित रहें।


उक्त कार्यक्रमों के पश्चात शाला के प्राचार्य जे एस ध्रुव जी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस दौरान शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय / पूर्व माध्यमिक विद्यालय करही के व्याख्याता राखी पाठक, निधि दवे, प्रभा वैष्णव, सरिता गुप्ता, सी व्यास, भारती देवांगन,कामना मिश्रा, एनी सवरियप्पन, आर के वैष्णव, नवाब अली, आर के पटेल, बी के कश्यप, आर मरावी, प्रधान पाठक मानिकपुरी, पी पांडेय, नेहा राजपूत, नीता दयाल, रीता चतुरगोष्ठी, एल कुलमित्र, सुधांशु शुक्ला व ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें व कार्यक्रम में मंच संचालन द्वय मोनिका ठाकुर व ऋतु पांडेय जी के द्वारा किया गया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!