दिल्ली

सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक विस्फोट: चांदी ₹3.2 लाख के करीब, सोना ₹1.48 लाख के पार


नई दिल्ली✍️

वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता और आर्थिक अस्थिरता ने कीमती धातुओं के बाजार में तहलका मचा दिया है। मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार (MCX) में चांदी ने अपनी अब तक की सबसे लंबी छलांग लगाते हुए ₹3.2 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर को छू लिया। वहीं, सोने ने भी नया रिकॉर्ड कायम करते हुए ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।

​चांदी में दो दिन के भीतर ₹32,000 की भारी तेजी

​मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी का भाव 3.2 प्रतिशत यानी ₹9,674 की बढ़त के साथ ₹3,19,949 प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि चांदी ने सोमवार को ही पहली बार ₹3 लाख का मनोवैज्ञानिक स्तर पार किया था। पिछले मात्र दो कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमतों में ₹32,187 (11.18%) का जबरदस्त उछाल आया है।

​सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

​चांदी के साथ-साथ सोने की चमक भी लगातार बढ़ रही है। MCX पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने का भाव ₹2,560 (1.76%) चढ़कर ₹1,48,199 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने-चांदी को प्राथमिकता देने से कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!