मुंगेली में सिंधी समाज का 13वां सिन्ध गरबा महोत्सव आज से

मुंगेली। सिंधी समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सिन्ध गरबा महोत्सव इस बार अपने शानदार 13वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। झूलेलाल मंदिर रायपुर रोड मुंगेली में 26 से 28 सितम्बर तक यह सांस्कृतिक आयोजन होगा।समाज के लोगों ने जानकारी दी कि यह महोत्सव हर वर्ष सामाजिक व पारिवारिक माहौल में मनाया जाता है, जिसमें छेज गरबा की विशेष परंपरा आकर्षण का केंद्र रहती है। गरबा प्रतिदिन रात्रि 7 से 10 बजे तक आयोजित होगा।कार्यक्रम का आयोजन सिंधु यूथ क्लब एवं भारतीय सिंधु सभा महिला विंग मुंगेली द्वारा किया जा रहा है। इस महोत्सव को सहयोग देने में रीशी फाउंडेशन, डॉ. प्रियंका जांगड़े (यशोदा हॉस्पिटल), अशोक मंगलानी, तुलजाराम लेडवानी, राजकुमार आरतनी, झूलेलाल सेवा मंडल जैसे प्रायोजक आगे आए हैं। वहीं सह-प्रायोजक के रूप में राकेश कैलाश रोहरा, आनंद कलेक्शन, आनंद सुपर बाजार व आनंद भवन शामिल हैं।आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव केवल मनोरंजन का नहीं बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। इसी के साथ आयोजन स्थल पर सभी आगंतुकों का हार्दिक अभिनंदन किया जाएगा।





