स्वच्छता ही सेवा 2025: मुंगेली में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया सामूहिक श्रमदान”

मुंगेली। स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत 25 सितम्बर को नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के संकल्प पर सुबह 8 बजे मारवाड़ी मुक्तिधाम परिसर में व्यापक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, एसडीएम अजय सतरंज एवं मायानंद चंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पार्षदगण — मोहन मल्लाह, जितेंद्र दावड़ा, विनय चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, अमितेश आर्य, सौरभ बाजपेयी, रामशरण यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं मारवाड़ी मुक्तिधाम समिति से अध्यक्ष नरेंद्र जैन, संरक्षक रवि पौराणिक, कन्हैयालाल कोटड़िया, राणा प्रताप सिंह, दिनेश गोयल, अभिषेक लोढ़ा, प्रवीण लोढ़ा, रूचि विनय लूनिया, आकाश सोनी, महेंद्र पारख, राजकुमार जैन, विकास जैन, रामचंद चोपड़ा, दुलीचंद छाजेड़, गिरीश सुथार, रवि कोसले सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी इस अभियान में शामिल होकर समाज के सामने एक मिसाल पेश की।श्रमदान उपरांत कलेक्टर कुंदन कुमार ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता अभियान को जन-जन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में स्वच्छता को आदत और संस्कार बनाना ही सच्ची भागीदारी है।
इस दौरान सिग्नेचर ड्राइव भी आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने स्वच्छता का संदेश लिखकर जनजागरूकता का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में सफाईकर्मियों का सम्मान भी किया गया। कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने सफाईकर्मियों को शाल और श्रीफल भेंटकर उनकी निष्ठा और योगदान की सराहना की।मुंगेली नगर में आयोजित यह सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम स्वच्छता और जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।





