नगर पालिका मुंगेलीमुंगेली

8.17 करोड़ की लागत से बनेगा मुंगेली नगर पालिका का नया कार्यालय भवन, नगरीय प्रशासन विभाग ने मंजूर की राशि


मुंगेली 26 जून 2025// राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुंगेली नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए आठ करोड़ 17 लाख 31 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय द्वारा अधोसंरचना मद से राशि स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

 

 


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button