नवागढ़ में गूंजेगा श्याम नाम का दरबार — देंगे भक्ति रस की प्रस्तुति

नगर में आने वाला 20 जनवरी का दिन भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत होने वाला है। बस स्टैंड गौरव पथ कंपलेक्स के पीछे नया पुल का प्रांगण उस दिन भक्ति के समुंदर में तब्दील होगा, जब देश के प्रसिद्ध खाटू श्याम भजन गायक अपनी मनमोहक आवाज़ में श्याम नाम का अमृत रस बिखेरेंगे।

कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से प्रभु की इच्छा तक चलेगा, जिसमें भक्तगण श्याम भक्ति, प्रेम और भजनों की लहरियों में खो जाएंगे।
कार्यक्रम में खाटू श्याम धाम के पं श्री राजेश महाराज जी , श्री कृष्नेहा पांडे , श्याम दीवान ईशु , मयंक सोनी प्रकाश शर्मा का विशिष्ट सानिध्य रहेगा। तीनों प्रसिद्ध गायक अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति, ऊर्जा और आनंद से भर देंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंच और साउंड की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालु दिव्य अनुभव प्राप्त कर सकें।




