मुंगेली | केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम’ (ERSS) योजना के तहत मुंगेली जिले की कानून व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को एक बड़ा और आधुनिक बूस्ट मिला है।
बीते 18 मई को देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में 400 आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई थी। इसी कड़ी में मुंगेली जिले को भी ‘डायल सीजी 112’ (Dial CG 112) के रूप में 7 अत्याधुनिक नए वाहन प्राप्त हुए हैं।
भव्य कार्यक्रम में वाहनों को किया गया रवाना
इन वाहनों को जिले के थानों में तैनात करने और जनता की सेवा में समर्पित करने के लिए बुधवार को जिला कलेक्टर जनदर्शन सभाकक्ष में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- मुख्य अतिथि: क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष पाठक नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला
- अधिकारी वर्ग: कलेक्टर कुंदन कुमार, एसएसपी भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, तहसीलदार कुणाल पाण्डेय और नगर पालिका सीएमओ होरी सिंह ठाकुर समेत भारी संख्या में पुलिस बल और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। अब जिले के दूर-दराज के इलाकों में भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस और मेडिकल सहायता महज कुछ ही मिनटों में उपलब्ध हो सकेगी।
बड़ी सौगात पर क्या बोले जनप्रतिनिधि और अधिकारी?
“यह कदम सुरक्षा को चाक-चौबंद करेगा” — पुन्नूलाल मोहले (नगर विधायक)
“केंद्र की मोदी सरकार और गृहमंत्री अमित शाह जी का यह कदम देश-प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाला है। मुंगेली को ये 7 नए वाहन मिलना गर्व की बात है। दुर्घटना या संकट के समय यह वाहन जनता के लिए ‘रक्षक’ की भूमिका निभाएंगे।”
“डायल 112 की पहुंच अब होगी और तेज” — दीनानाथ केशरवानी (भाजपा जिला अध्यक्ष)
“शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार आपातकालीन गाड़ियों की कमी महसूस होती थी। अब इन आधुनिक वाहनों के आने से ‘डायल 112’ की पहुंच और तेज होगी। इसके लिए हम केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।”
“कम से कम होगा रिस्पॉन्स टाइम” — कुंदन कुमार (कलेक्टर)
“ये वाहन जिले की कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को नई मजबूती देंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि सूचना मिलते ही रिस्पॉन्स टाइम कम से कम हो। स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से यह सेवा नागरिकों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।”
“हाईटेक पुलिसिंग की दिशा में मील का पत्थर” — भोजराम पटेल (एसएसपी)
“पुलिसिंग को क्विक-रिस्पॉन्सिव बनाने में यह एक बड़ा कदम है। इन 7 वाहनों को जिले के संवेदनशील और प्रमुख थानों में आवंटित किया जा रहा है। किसी भी आपातकाल में नागरिक बेझिझक 112 पर कॉल करें, सहायता तुरंत पहुंचेगी।”

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

