डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में बच्चों के साथ देशभक्ति गीतों पर झूमे विधायक, कलेक्टर और एसएसपी।

मुंगेली। जिले में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की मौजूदगी में शांति के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।
मुख्य आकर्षण एवं कार्यक्रम:
- वीर शहीदों का सम्मान: विधायक मोहले ने शहीद धनंजय सिंह राजपूत, छत्रधारी जांगड़े, आर. आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू और राजकमल कश्यप के परिजनों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।
- सांस्कृतिक प्रतियोगिता के परिणाम: शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही प्रथम, एकलव्य आवासीय विद्यालय बंधवा द्वितीय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सारधा लोरमी तृतीय स्थान पर रहे।
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित: शासन की योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- देशभक्ति गीतों पर झूमे अफसर: समारोह के अंत में ‘रंग दे बसंती चोला’ और ‘ये देश है वीर जवानों का’ जैसे गानों पर विधायक, कलेक्टर, एसएसपी और जिला पंचायत सीईओ बच्चों के साथ जमकर थिरके।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

