मुंगेली:
स्थानीय भवानी साव रामलाल साव ट्रस्ट धर्मशाला में मुंगेली केशरवानी महिला समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षकों, प्रदेश सलाहकार अनीता गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जया गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष व अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सचिव संध्या दीवान, कोषाध्यक्ष व प्रदेश मंत्री शुभलक्ष्मी केशरवानी, सुनीता गुप्ता, मनोरमा गुप्ता और अमिता केशरवानी सहित समिति की सदस्यों द्वारा कुलगुरु कश्यप मुनि की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

गणेश वंदना संध्या दीवान और ज्योति द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का समां बंधा—सुरेखा गुप्ता, वंदना केशरवानी एवं विभा केशरवानी की टीम द्वारा रामायण व चीरहरण प्रसंग पर सुंदर पंडवानी, अनीता द्वारा मल्हार गीत, और जया गुप्ता द्वारा शिव-कृष्ण के सावन प्रसंगों का वर्णन प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा सुनीता, वंदना, रंजीता, कनक, सविता, मेघा, शुचि, श्वेता, दिव्या, समीक्षा, शालिनी और अमूल ने मनमोहक डांस प्रस्तुत किए, जबकि शुभलक्ष्मी, अमिता, सावित्री, कविता, सविता और रचना ने भजनों की प्रस्तुति दी। विभा और प्रभा के चुटकुलों ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के बाल रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे कृतार्थ एवं सांघवी रहे। ज्योति गुप्ता द्वारा आयोजित फिल्मी गेम्स का भी महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम:
- सावन सुंदरी: कनक केशरवानी (चिट सिस्टम द्वारा ताज पहनाया गया)
- सावन हरियाली क्वीन: रंजीता केशरवानी
- सावन शिवशक्ति सुंदरी: ममता केशरवानी
- सावन कजरी क्वीन: मनोरमा गुप्ता
- सावन झूला क्वीन: दिव्या केशरवानी
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वल्पाहार किया और सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें खिंचवाईं।
राधा-कृष्ण मंदिर में भोजली माता को दी गई भावभीनी विदाई
सावन महोत्सव के पश्चात, केशरवानी महिला समिति की सदस्यों ने ‘देवी गंगा देवी गंगा लहर तुरंगा’ के पारंपरिक गीतों के साथ स्थानीय राधा-कृष्ण मंदिर में भोजली माता की पूजा-अर्चना कर विसर्जन किया।
छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री जया गुप्ता ने भोजली को “छत्तीसगढ़ी फ्रेंडशिप डे” (मित्रता दिवस) और हरियाली का प्रतीक बताया। अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, संध्या दीवान, सीमा गुप्ता, ममता केशरवानी, सुरेखा गुप्ता, वंदना केशरवानी और मनोरमा गुप्ता ने भोजली त्यौहार से जुड़ी बचपन की खट्टी-मीठी यादें साझा कीं और भजन-गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

