मुंगेली, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा मुंगेली ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, मुंगेली को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक संवर्ग से जुड़ी लंबित समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि कई महीनों से शिक्षकों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश है।

मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक संजय उपाध्याय एवं जिला संचालक दीपक बेंताल ने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में कई बार मौखिक रूप से अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन आज दिनांक तक किसी भी मांग पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
ज्ञापन में रखी गई 7 प्रमुख मांगे –
1. परामर्शदात्रि समीति की बैठक आयोजित करने हेतु निवेदन पश्चात मौखिक आश्वासन मिले 3 माह बीत जाने के बाद भी स्वीकृत नहीं की गई है, जिसे तत्काल स्वीकृत किया जाए।
2. TET उत्तीर्ण शिक्षकों के प्रमाण पत्रों को सर्विस बुक में संधारित करने एवं GPF पासबुक संधारण के लिए 1-2 दिवसीय शिविर लगाया जाए, जिसके लिए पूर्व में अनुरोध किया गया था।
3. CG SCHOOL IN पोर्टल में अधिकांश शिक्षकों के अवकाश की प्रविष्टि आज दिनांक तक अपडेट नहीं हुई है, उसे शीघ्र दुरुस्त किया जाए।
4. संतान पालन अवकाश की स्वीकृति प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया जाए। यदि संस्था प्रमुख अवकाश पर हों तो भी अवकाश अतिशीघ्र स्वीकृत किया जाए ताकि महिला शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
5. शिक्षकों के लंबित अवकाश स्वीकृति एवं लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र किया जाए।
6. शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु BEO कार्यालय में एक शिकायत पंजी रखी जाए ताकि शिक्षक अपनी समस्या दर्ज करा सकें।
7. विभागीय एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने हेतु अनुमति एक निश्चित समय-सीमा के भीतर शीघ्र जारी की जाए।
शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।
इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक संजय उपाध्याय, जिला संयोजक दीपक बेंताल,बलराज सिंह,लक्ष्मीकांत जडेजा, नेमीचंद भास्कर एवं ब्लॉक संयोजक दुर्गेश देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

