खबरदार36 / मुंगेली / नवा रायपुर:
छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग (मंत्रालय, महानदी भवन) ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश भर के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत मुंगेली के जिला जनसंपर्क अधिकारी (सहायक संचालक) सुजीत सिंह का स्थानांतरण रायगढ़ कर दिया गया है।
उप सचिव हेमिन बाघे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना वाले स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख स्थानांतरण सूची पर एक नजर:
- श्री सुजीत सिंह (सहायक संचालक): जिला जनसम्पर्क कार्यालय, मुंगेली से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायगढ़
- डॉ. उषाकिरण बड़ाईक (संयुक्त संचालक): जिला जनसम्पर्क कार्यालय, राजनांदगांव से जनसम्पर्क संचालनालय, नवा रायपुर
- श्री चंद्रशेखर कश्यप (उप संचालक): जिला जनसम्पर्क कार्यालय, जगदलपुर से जनसम्पर्क संचालनालय, नवा रायपुर
- श्री लक्ष्मीकांत कोसारिया (उप संचालक): जनसम्पर्क संचालनालय, नवा रायपुर से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायपुर
- सुश्री श्रुति ठाकुर (उप संचालक): जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायपुर से जनसम्पर्क संचालनालय, नवा रायपुर
- श्री राहुल सोन (उप संचालक): जिला जनसम्पर्क कार्यालय, कवर्धा से जनसम्पर्क संचालनालय, नवा रायपुर
- श्री चंद्रेश ठाकुर (सहायक संचालक): बालोद से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, कबीरधाम
- श्री प्रदीप सिंह (सहायक संचालक): सूरजपुर से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बलरामपुर-रामानुजगंज
- श्री ताराशंकर सिन्हा (सहायक संचालक): कांकेर से जनसम्पर्क संचालनालय, नवा रायपुर
- श्री गुलाब डड़सेना (सहायक संचालक): रायगढ़ से जिला जनसम्पर्क कार्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़
इसके अलावा, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी श्रेणी में बिसे कुमार रात्रे, राहुल, अशोक चंद्रवंशी, निखिलेश देवांगन तथा सहायक सूचना अधिकारियों व सहायक ग्रेड 1, 2 व 3 के कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

