जन्मदिन पर विशेष: अरुण साव की पहल से मुंगेली में विकास कार्यों को मिल रही नई रफ्तार, गौरवपथ पर डामरीकरण शुरू होने से नगरवासियों में खुशी
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का जन्मदिन प्रदेशभर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर मुंगेली नगर में उनके प्रयासों और विकासपरक पहल से आगे बढ़ रहे विकास कार्यों की चर्चा भी महत्वपूर्ण है। नगर को करोड़ों रुपये की विकास सौगातें मिलने के साथ ही अब शहर की तस्वीर बदलने लगी है।

मुंगेली नगर के प्रमुख मार्ग गौरवपथ का निर्माण एवं उन्नयन कार्य इसी विकास यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। अधोसंरचना मद से गौरवपथ के लिए 4 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इसके बाद बिलासपुर की निर्माण कंपनी अविनाश बिल्डकॉन द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।
लंबे समय से गौरवपथ की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण राहगीरों, व्यापारियों एवं आसपास के रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क से उड़ती धूल के कारण दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी असुविधा हो रही थी। अब गौरवपथ पर बीटी डामरीकरण कार्य प्रारंभ होने से नगरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
डामरीकरण कार्य पूरा होने के बाद गौरवपथ की सूरत बदलेगी। आवागमन सुगम होगा और धूल की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। इससे नगरवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने के साथ ही शहर की सुंदरता में भी निखार आएगा।
विकास के संकल्प को धरातल पर उतारने की पहल
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल से मुंगेली में अधोसंरचना और नगरीय विकास से जुड़े कार्यों को मिल रही गति नगर के विकास के लिए सकारात्मक संकेत है। गौरवपथ का कायाकल्प भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उनके जन्मदिन के अवसर पर नगरवासियों की यही अपेक्षा है कि मुंगेली को विकास की नई ऊंचाइयां मिलें, शहर में बेहतर सड़कें, आधुनिक सुविधाएं और मजबूत अधोसंरचना विकसित हो।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

