नवरात्रि-दशहरा पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर मुंगेली पुलिस की असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर, 200 नग चुड़ा जप्त

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में नवरात्रि व दशहरा पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर में सघन चेकिंग कर 200 नग मोटा चुड़ा (कड़ा) जप्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्वयं दुर्गा पंडालों में पहुंचकर भीड़ की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मां दुर्गा दर्शन हेतु आते हैं। भीड़भाड़ में असामाजिक तत्वों द्वारा कड़े व मोटे चुड़े को हथियार की तरह इस्तेमाल करने और झगड़े में चोट पहुंचाने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए यह कार्यवाही की गई।सुरक्षा के मद्देनजर साइबर सेल, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली और थाना लोरमी की संयुक्त टीम ने पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर मोटा चुड़ा व कड़ा निकलवाकर जब्त किया गया। पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी प्रकार की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।





