एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबारियों पर कसा शिकंजा, किराना दुकान की परछी में बोरी में छुपाकर रखी गई थी शराब।
मुंगेली / चिल्फी (क्राइम न्यूज):
जिला मुंगेली में नशे और अवैध शराब कोचियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत चिल्फी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम बोड़तरा कला में छापामार कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध देशी प्लेन शराब जप्त की है।
किराना दुकान की परछी में छुपाकर रखी थी शराब
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
दिनांक 21.08.2026 को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोड़तरा कला निवासी सुखनंदन जायसवाल (46 वर्ष) अपनी ‘पूजा जनरल किराना दुकान’ की परछी में अवैध रूप से अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल एवं थाना चिल्फी पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड मारी।
291 पाव शराब और नगदी जप्त
तलाशी के दौरान दुकान की परछी में रखी 3 बोरियों से 291 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 52.38 बल्क लीटर) जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹23,280/- है। इसके अलावा शराब बिक्री की नगद राशि ₹300/- भी जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना चिल्फी में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
‘ऑपरेशन बाज’ का रिपोर्ट कार्ड (01 जनवरी से 20 अगस्त 2026)
एसएसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत अब तक हुई बड़ी कार्रवाइयों के आंकड़े:
- आबकारी एक्ट:
- कुल प्रकरण: 302 प्रकरणों में 308 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
- जप्ती: कुल 685.09 बल्क लीटर शराब (कीमत लगभग ₹2.68 लाख), 27 मोटरसाइकिलें एवं 1 चारपहिया वाहन जप्त।
- एनडीपीएस (नशे के खिलाफ):
- 11 प्रकरणों में 29 आरोपियों से 49.207 किग्रा गांजा, 68.08 ग्राम ब्राउन शुगर और 57 नग नशीली टेबलेट (कुल कीमत ₹12.07 लाख से अधिक) जप्त किए गए।
- जुआ/सट्टा:
- 30 मामलों में 138 आरोपियों से ₹3,01,590/- नगद, 19 मोबाइल और 20 मोटरसाइकिल जप्त।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा (प्रभारी थाना चिल्फी), उपनिरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल), सउनि मनकराम ध्रुव, संतोष लोधी, प्र.आर. नरेश यादव, शेषनारायण कश्यप, पारस टोण्डे, आर. भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, भेलेश्वर जायसवाल एवं मनीष प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

