“गांधी वार्ड मुंगेली में जर्जर विद्युत पोल से जनहानि की आशंका, पार्षद ने तत्काल बदलने की मांग की”

मुंगेली ✍️नगर पालिका परिषद मुंगेली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 09 गांधी वार्ड में शीतल क्लॉथ के सामने स्थित विद्युत पोल पूरी तरह से जर्जर हो गया है, जिससे वहां रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा पर संकट मंडरा रहा है। इस संबंध में वार्ड पार्षद विनय चोपड़ा ने पूर्व में बिजली विभाग को लिखित शिकायत तथा लोक सूराज कार्यक्रम में भी आवेदन दिया था, किंतु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
पार्षद विनय चोपड़ा ने विभागीय अधिकारियों को कहा है कि यदि शीघ्र ही इस पोल का सर्वे कर बदलने की व्यवस्था नहीं की गई, तो दुर्घटना होने की स्थिति में जनहानि के लिए विभाग स्वयं जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए और विभाग को इस दिशा में त्वरित कदम उठाने चाहिए।
विनय चोपड़ा ने संकल्प दोहराया है कि यदि प्रशासन द्वारा तत्परता नहीं दिखाई गई, तो जनता के हित के लिए वे जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
मुख्य बिंदु
जर्जर विद्युत पोल से गांधी वार्ड के नागरिकों की सुरक्षा खतरे में।
पूर्व में शिकायत और आवेदन के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई।
पार्षद चेतावनी: यदि पोल नहीं बदला तो जनआंदोलन होगा, जवाबदारी विभाग की होगी।





