मुंगेली। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सुदूर वनांचल में संचालित प्रयास निःशुल्क वनवासी पाठशाला में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को महान आदिवासी जननायक, स्वतंत्रता सेनानी एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान के बारे में बताया गया। बच्चों को उनके साहस, स्वाभिमान, संस्कृति और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष से परिचित कराया गया।
इस अवसर पर पाठशाला के एक बच्चे को भगवान बिरसा मुंडा के रूप में विशेष वेशभूषा में तैयार किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चे के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और उनके गौरवशाली इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया
प्रयास की टीम ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य वनांचल के बच्चों को अपने महापुरुषों, जनजातीय गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से जोड़ना है। बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, आत्मसम्मान और अपने महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना ही प्रयास वनवासी पाठशाला का उद्देश्य है।
सुदूर जंगलों में शिक्षा की अलख जगाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली विरासत से परिचित कराने का प्रयास निरंतर जारी है।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें!
प्रयास निःशुल्क वनवासी पाठशाला
प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

