विशेष जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का महाभियान, महामाई मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने मुंगेली नगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विशिष्ट एवं वरिष्ठ जनों से सौजन्य भेंट की और जनसंपर्क किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक विकास कार्यों और प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी देते हुए प्रबुद्ध नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने सरकार की नीतियों पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग से चर्चा की और उनका फीडबैक भी लिया।
इन विशिष्ट जनों से की सौजन्य भेंट
अभियान के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने मुंगेली नगर के कई गणमान्य नागरिकों के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- डी.के. सोलंकी (पूर्व प्राचार्य, हायर सेकेंडरी स्कूल एवं वरिष्ठ नागरिक पदाधिकारी)
- प्रमोद पाठक (वरिष्ठ नागरिक संगठन पदाधिकारी)
- लवबीर गुप्ता, रामसहाय श्रीवास्तव एवं मिलालाल कुलमित्र (वरिष्ठ नागरिक)
- स्व. जानकी दास वैष्णव का परिवार
- पंडित दीनानाथ उपाध्याय (प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य)
- अनूप चंद बैद (पूर्व अध्यक्ष जैन समाज एवं वरिष्ठ व्यवसायी)
- डॉ. संजय अग्रवाल एवं डॉ. सुषमा अग्रवाल (प्रसिद्ध चिकित्सक)
- भरतनाथ जोगी (महामाई मंदिर के पुजारी)
- कमल कोठारी (वरिष्ठ नागरिक)
जनसंपर्क के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने प्रसिद्ध महामाई मंदिर मुंगेली पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेष पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक तथा वरिष्ठ नेता संजय वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नोट: उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

