मुंगेली/खबरदार36.Com:
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन स्तर पर एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए मुंगेली के चर्चित पार्षद विनय चोपड़ा की पार्टी में वापसी करा दी है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद उनका निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इस फैसले के सामने आते ही मुंगेली की राजनीति में गरमाहट आ गई है और समर्थकों में जश्न का माहौल है।
अनुशासन समिति की बैठक में मुहर, आदेश जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक 18 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों के निष्कासित नेताओं का निष्कासन रद्द करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी आधिकारिक पत्र (क्रमांक 438, दिनांक 20/09/2026) के तहत यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
मुंगेली की राजनीति में दिखेगा बड़ा असर
पार्षद विनय चोपड़ा मुंगेली के एक सक्रिय और जनाधार वाले जनप्रतिनिधि माने जाते हैं। संगठन में उनकी वापसी से न केवल स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है, बल्कि आने वाले स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में भी इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है।
निष्कासन रद्द होने की खबर मिलते ही समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए निर्णय का स्वागत किया है।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

