मुंगेली। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में मुंगेली SDOP आशीष अरोरा ने फास्टरपुर थाना का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, लंबित मामलों, जन-शिकायतों और महत्वपूर्ण शासकीय अभिलेखों का गहन अवलोकन किया तथा पुलिस कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार और तेजी लाने के कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

थाना के महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच
निरीक्षण के दौरान SDOP आशीष अरोरा ने थाना में संधारित विभिन्न रजिस्टरों एवं दस्तावेजों की अद्यतन स्थिति देखी। उन्होंने मुख्य रूप से:
- अपराध एवं जरायम रजिस्टर
- समंस एवं वारंट रजिस्टर
- बोडल शिकायत रजिस्टर
- शस्त्र लाइसेंस रजिस्टर
- ग्राम अपराध पुस्तिका
- हिस्ट्रीशीट एवं गुंडा-बदमाश निगरानी रजिस्टर
सहित अन्य सभी शासकीय पंजियों की बारीकी से जांच की और रिकॉर्ड को पारदर्शी व अपडेट रखने के निर्देश दिए।
मालखाना व परिसर व्यवस्था का लिया जायजा
SDOP आशीष अरोरा ने थाना परिसर स्थित मालखाना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रखी ज़ब्त सामग्रियों, उनके रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। मालखाने के सामानों का सही तरीके से इंद्राज करने और परिसर की स्वच्छता व व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
त्वरित कार्रवाई और बेहतर जनसेवा के निर्देश
निरीक्षण के दौरान निरीक्षक खुबीर चन्द्र दास, प्रभारी/मोहर्रिर सुभाष भगत तथा थाना स्टाफ उपस्थित रहा। SDOP आशीष अरोरा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आम जनता से प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के भीतर त्वरित और निष्पक्ष निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा हो और अपराधियों में कानून का खौफ रहे।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

