मुंगेली जिले के ग्राम करही निवासी श्री रघुनाथ सिंह परिहार जी की सुपुत्री रुचिका खुशी बिटिया के आकस्मिक एवं असमय निधन का दुःखद समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इतनी कम उम्र में एक मासूम बिटिया का इस तरह अचानक हम सभी को छोड़कर चले जाना न केवल परिहार परिवार के लिए, बल्कि पूरे मुंगेली क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस वज्राघात रूपी दुःख को शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है।
रुचिका के असमय चले जाने की खबर मिलते ही मुंगेली व आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों व शुभचिंतकों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस कठिन समय में हर नागरिक और शुभचिंतक स्वयं को परिहार परिवार के इस अपार दुःख में पूरी तरह से सहभागी महसूस कर रहा है।
क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बिटिया भले ही आज शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं रही, लेकिन उसकी मासूम यादें और उसकी मुस्कान सदैव परिवार और अपनों के हृदय में जीवित रहेंगी। इस दुःख की घड़ी में पूरा क्षेत्र पूरी आत्मीयता के साथ रघुनाथ सिंह परिहार जी और उनके पूरे परिवार के साथ खड़ा है।
ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि वह दिवंगत पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिहार परिवार के प्रत्येक सदस्य को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

