मुंगेली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर उठे गंभीर सवाल
घेराव से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 324 चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और आयोग के आंतरिक कामकाज को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर न केवल विपक्षी दल बल्कि नागरिक समाज भी चिंतित है।

ज्ञापन में मुख्य मांगें:
- आपराधिक मामला और जांच: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध संबंधित आपराधिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई हो।
- निर्णयों की समीक्षा: मतदाता सूची संशोधन और चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए।
- संवैधानिक मर्यादा की रक्षा: लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा के लिए आवश्यक प्रशासनिक व संवैधानिक कदम उठाए जाएं।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे दिग्गज नेता और कार्यकर्ता
प्रदर्शन के दौरान थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, दीपक गुप्ता, रोहित शुक्ला, हेमेंद्र गोस्वामी, चंद्रभान बारमते, स्वतंत्र मिश्रा, आत्मा सिंह क्षत्रिय, दिलीप बंजारा, मुकेश मिरी, लक्की गर्ग, एजाज खोखर, चुरावन मंगेशकर, लक्ष्मीकांत भास्कर, हिमांशु मिश्रा, स्वर्ण सिंह, राजेश छेदइया, जित्तू श्रीवास्तव, अभिलाष सिंह, मनीष त्रिपाठी, विद्यानंद चंद्राकर, बोगी बारमते, शोभा कश्यप, जग्गू ठाकुर, जैतराम खांडे, जय सोनी, इंद्रजीत कुर्रे, नीरज यादव, विष्णु खांडे, भूपेंद्र साहू, लल्ला सिंह ठाकुर, रामस्वरूप गुप्ता, तारिणी विश्वकर्मा, रामजी ध्रुव, देवा मार्को, अभिलाष जायसवाल, किशोर बैरागी, घनश्याम जायसवाल, आदित्य विश्वकर्मा, रवि कोशले, कुलदीप पाटले, संजय भण्डारी, टेकलाल निर्मलकर, मुकेश साहू, नेहरू साहू, उमेश सोनी, वहाब खान, गवाल दास अनन्त, उधोराम अनन्त, तेज सिंह क्षत्रिय, महेन्द्र यादव, ओंकार पटेल, प्रेम प्रकाश, मानस काश्यप, त्रिलोकी वर्मा, अनिल जायसवाल, विष्णु खूंटे, तनिश ढीमर, खेम साहू, संपत जायसवाल, महेंद्र सिंह क्षत्रिय, आदित्य मरकाम, तोप सिंह, रतीराम आगरे, गोविंद मोहले, दिलीप सोनी, संजय चंदेल, अजय साहू, श्रवण सोनकर, नारद देवांगन, सूरज यादव और सागर सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला कांग्रेस की ओर से उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा, कृष्णा सतीश यादव, गुरमीत बग्गा, तारण टंडन, दुर्गा बघेल, मायारानी, लता रानी वैष्णव, हेमिन मंगेशकर, खुशबू वैष्णव, मंजू शर्मा, बिंदु यादव, सकीरा खान, अनीता विश्वकर्मा, ललिता सोनी, नूरजहां और वैशाली सोनी सहित युवा कांग्रेस व स्थानीय पार्षदों ने भी घेराव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

