विशेष संवाददाता ख़बरदार36.com
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ सिद्धार्थ शंभू को राज्य के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद संगठन को निचले स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने के उद्देश्य से यह अहम नियुक्ति की गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने स्मृति ईरानी के लंबे राजनीतिक अनुभव और प्रखर नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हरियाणा का प्रभार भी सौंपा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अपने आक्रामक और प्रखर अंदाज के लिए जानी जाने वाली स्मृति ईरानी के आने से प्रदेश भाजपा की भावी रणनीतियों को नई धार मिलेगी। उनके समक्ष राज्य में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने की मुख्य चुनौती होगी।
नियुक्ति की घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई है कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में संगठन और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

