मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली में नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों (एल्डरमेन) का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई 2026, शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से पुराना बस स्टैंड स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सभा भवन, मुंगेली में संपन्न होगा।

ये पाँचों एल्डरमेन लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ
इस समारोह में मुंगेली नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त पाँचों एल्डरमेन औपचारिक रूप से अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे:
- संजय वर्मा
- अमितेश आर्य विज्जू
- लेखुराम साहू
- राजा तम्बोली
- खेमराज मोहले
केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि
इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले करेंगे।
गणमान्य अतिथियों की रहेगी मौजूदगी
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में:
- रोहित शुक्ला (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मुंगेली)
- जयप्रकाश मिश्रा (उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मुंगेली)
- मोहन मल्लाह (नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका परिषद मुंगेली)
- दीनानाथ केशरवानी (भाजपा जिला अध्यक्ष, मुंगेली)
- सौरभ वाजपेयी (नगर भाजपा अध्यक्ष, मुंगेली)
उपस्थित रहेंगे।
SDM दिलाएंगे शपथ
कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) मुंगेली द्वारा नवनियुक्त एल्डरमेन को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद मुंगेली ने समस्त पार्षदों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

