मुंगेली, 28 सितम्बर 2026। शासन की महत्वाकांक्षी योजना सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुंगेली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला स्तर की ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकार की भावना को विकसित करना था।
गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजीव श्रीवास,विधायक प्रतिनिधि श्री राजेश्वर सिंह टंडन जी, वरिष्ठ आचार्य श्री देवेन्द्र पान्डे जी,माँ भारती सेवा समिति वरिष्ठ नागरिक एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा पखवाड़ा के संकल्प को यह आयोजन सार्थक कर रहा है। विद्यार्थियो के द्वारा बनाये गए चित्र और दिए गए भाषण यह दर्शाते हैं कि नई पीढ़ी सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति कितनी जागरूक है।
बीईओ-बीआरसी ने दिया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली श्रीमती विमित्रा घृतलहरे एवं बीआरसी श्री सूर्यकांत उपाध्याय एवं आचार्य देवेन्द्र पान्डे जी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है।
इन विषयों पर बच्चों ने बनाये चित्र
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने देशप्रेम, स्वच्छता ही सेवा है, पर्यावरण संरक्षण, बुनियादी साक्षरता संख्या ज्ञान,सामाजिक सेवा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं जनजागरूकता जैसे समसामयिक विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सेवा, सहयोग और समाज के प्रति जिम्मेदारी का ओजस्वी संदेश दिया।
बच्चों की कलाकृतियों की अतिथियों एवं शिक्षकों ने खूब सराहना की।
*
इस अवसर पर संकुल शैक्षिक समन्वयक नेमीचंद भास्कर, उमेश साहू, भूपेंद्र घृतलहरे, राजकमल गेंदले, गौकरण डिंडोले, ब्रजेश्वर मिश्र, जिलाराम यादव, मनोज पात्रे, निर्मल मानिकपुरी, मनोज साहू सहित विकासखंड के समस्त संकुलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में पालकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक उमेश साहू द्वारा किया गया एवं अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

